home page

कांग्रेस का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई में रिपुन बोरा घायल

 | 
कांग्रेस का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई में रिपुन बोरा घायल


गुवाहाटी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई और निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को राज्यभर में ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन किया। गुवाहाटी में राजीव भवन से निकली रैली को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा घायल हो गए। उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां पैर में चार टांके लगाए गए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष मीरा बरठाकुर समेत 100 से अधिक नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता की मांग को लेकर उसका आंदोलन जारी रहेगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश