home page

नगांव उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने डाला वोट

 | 
नगांव उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने डाला वोट


नगांव (असम), 06 अक्टूबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी शिवामणि बोरा ने बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र के माझगांव उच्च बुनियादी विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्मा ने मायोंग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 16 पर मतदान किया।

इसी बीच, रूपहीहाट के विधायक नुरुल हुदा ने रौमारी मक्तब स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 95 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मोरीगांव के विधायक रमाकांत देउरी शुरुआती मतदान करने वाले वोटरों में शामिल हैं। देउरी ने 54 नंबर मोरीगांव विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले देओराबोरी प्राइमरी स्कूल के पोलिंग स्टेशन नंबर 261 पर अपना वोट डाला। सबुवाधारा पंचायत के पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने से पहले वे लाइन में खड़े हुए।

नगांव लोकसभा उपचुनाव में मतदाता विभिन्न प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक कुल 17.68 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। आमतौर पर किसी भी स्थान से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश