home page

मित्रता संपन्न, गौरव गोगोई को अखिल गोगोई ने किया मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित

 | 
मित्रता संपन्न, गौरव गोगोई को अखिल गोगोई ने किया मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित


गुवाहाटी, 20 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा की। इस दौरान राइजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने गौरव गोगोई को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।

मीडिया से बातचीत में गौरव गोगोई ने अखिल गोगोई को संभावित गठबंधन सरकार का “मुख्य सेनापति” बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन आगामी चुनाव में सत्तारूढ़ पक्ष को चुनौती देने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरेगा।

यह घोषणा राज्य की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एक बड़े रणनीतिक तालमेल का संकेत देती है। दोनों नेताओं ने जमीनी स्तर पर मजबूत समन्वय और जनसमर्थन जुटाने पर जोर दिया।

सीट बंटवारे और संयुक्त चुनाव अभियान की विस्तृत रूपरेखा आने वाले दिनों में घोषित किए जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय की पिछले काफी दिनों से गौरव गोगोई और अखिल गोगोई के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। इस बीच कांग्रेस ने जब अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की तो अखिल गोगोई नाराज हो गए। अखिल ने भी अपने उम्मीदवार के नाम घोषित करना शुरू किया, लेकिन बीच-बीच में दोनों दल गठबंधन की बातें भी पर्दे के पीछे से चलाते रहे। अंततः गठबंधन हो गया। माना जा रहा है कि इस गठबंधन से अखिल को फायदा होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश