नगांव उपचुनाव में स्कूली छात्रों के इस्तेमाल का कांग्रेस का आरोप
गुवाहाटी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नगांव लोकसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान मोरीगांव विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर भाजपा ने स्कूली छात्रों को पार्टी के प्रचार पर्चे और मतदाता पर्चियां बांटने के काम में लगाया।
एपीसीसी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने आरोप लगाया कि पीएम श्री मोरीगांव गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं का इस्तेमाल भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा के चुनाव चिह्न वाले प्रचार सामग्री के वितरण में किया गया।
उन्होंने इसे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और बाल अधिकारों का उल्लंघन बताया।
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग, असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

