home page

रिनिकी भुइयां के पासपोर्ट मामले में कांग्रेस के आरोप झूठे साबित: हिमंत

 | 
रिनिकी भुइयां के पासपोर्ट मामले में कांग्रेस के आरोप झूठे साबित: हिमंत


गुवाहाटी, 06 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के नाम पर दिखाए गए तीनों पासपोर्ट पूरी तरह फर्जी पाए गए हैं और इस संबंध में केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ के पासपोर्ट हैं। इन आरोपों के बाद उन्होंने स्वयं केंद्र सरकार से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि तीनों पासपोर्ट फर्जी हैं, जिससे कांग्रेस के सभी आरोप निराधार साबित हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश