home page

संविधान हाथ में लेकर दूसरी ओर संविधान विरोधी काम करना शर्मनाक : हृषिराज हजारिका

 | 

गुवाहाटी, 10 नवंबर (हि.स.)। असम के रंगानदी से भाजपा विधायक हृषिराज हजारिका ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक हाथ में संविधान लेकर दूसरे हाथ से संविधान विरोधी काम करना शर्मनाक है।

हजारिका ने कहा कि कांग्रेस एक ओर संविधान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके विपरीत काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वायत्त परिषद के चुनाव में भी, जहां किसी राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न नहीं होता, कांग्रेस द्वारा टिकट के बदले पैसे की मांग करना उसकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा विधायक ने कहा कि परिषद चुनाव में पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं होने के बावजूद टिकट के लिए पैसे की मांग किए जाने का आरोप कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश