home page

होली के बाद आज धेमाजी से पुनः शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा

 | 
होली के बाद आज धेमाजी से पुनः शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा


गुवाहाटी, 05 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की है कि होली पर्व के अवसर पर लिए गए संक्षिप्त विराम के बाद ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ आज से नए उत्साह और ऊर्जा के साथ पुनः आरंभ की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा का अगला चरण धेमाजी जिले के धेमाजी, सिसिबर गांव और जोनाई विधानसभा क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से वे एक बार फिर जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे और जनसंपर्क कार्यक्रम को नई गति प्रदान करेंगे।

डॉ. सरमा ने राज्य की जनता से पूर्ववत सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद और सहभागिता ही ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की सफलता की सबसे बड़ी शक्ति है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश