अखिल गोगोई दूध के धुले नहीं, उन पर भी कई आरोप: मुख्यमंत्री
बरपेटा (असम), 24 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को राइजर दल के अध्यक्ष तथा विधायक पर एक बार फिर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अखिल गोगोई कोई “धोए हुए तुलसी के पत्ते” नहीं हैं और उन पर भी कई आरोप हैं।
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सरभोग में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अखिल गोगोई पर निशाना साधते हुए अपने आरोपों को दोहराया और चुनावी माहौल में सियासी बयानबाजी को और तेज कर दिया।
प्रबल बारिश और तूफानी मौसम के बावजूद यात्रा में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल जनसमुद्र में तब्दील हो गया, जहां लाखों लोगों ने भाग लेकर मुख्यमंत्री के प्रति अपना समर्थन जताया।
सभा में शामिल लोगों ने कहा कि बारिश और तूफान भी उन्हें मुख्यमंत्री की सभा में आने से नहीं रोक सकते। कई समर्थकों ने कहा, “जब ‘मामा’ आते हैं, तो हम बारिश-तूफान की परवाह नहीं करते।”
सरभोग में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने से अभियान को मिल रहे जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत मिला।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

