विभाजन विभीषिका दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
| Aug 14, 2026, 17:26 IST
गुवाहाटी, 14 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने या प्रभावित होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुस्लिम लीग के कुमंत्रणा से उत्पन्न विभाजन की विभीषिका में प्राण गंवाने अथवा प्रभावित हुए प्रत्येक व्यक्ति को वे हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता को विभाजित कर अपने निजी स्वार्थ पूरे करने वाली शक्तियों का अंत होना चाहिए।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

