सीएम-फ्लाइट और जीवन प्रेरणा योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री सरमा ने की वित्तीय सहायता वितरित
| Sep 1, 2026, 19:18 IST
गुवाहाटी, 01 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दिसपुर स्थित लोक सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम-फ्लाइट और जीवन प्रेरणा योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की।
इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अंतरिम बाढ़ सहायता की चौथी किस्त के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की शुरुआत भी की। इस पहल के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित पात्र परिवारों को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

