home page

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंत्री रामेश्वर तेली को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 | 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंत्री रामेश्वर तेली को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 14 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को असम सरकार के वरिष्ठ मंत्री रामेश्वर तेली को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि जनसेवा के प्रति तेली की अटूट निष्ठा, सरल व्यक्तित्व और जनकल्याण के लिए उनके योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के विकास और जनता की आशा-आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति तेली की प्रतिबद्धता एवं कर्मठता विशेष रूप से प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव के आशीर्वाद से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख एवं समृद्धि की कामना की।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश