मुख्यमंत्री सरमा का आज कई ज़िलों दौरा, विकास के लिए जनता से आशीर्वाद की अपील
| Mar 30, 2026, 09:42 IST
गुवाहाटी, 30 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा सोमवार को नाओबोइचा, माजुली, सदिया, चाबुआ-सिसिबरगांव और डिब्रूगढ़ का दौरा करेंगे, जहां वे पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनता का आशीर्वाद मांगेंगे।
दौरे से पहले जारी अपने सोशल मीडिया संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्य केवल शुरुआत भर थे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षों में राज्य में चार गुना अधिक विकास करने का संकल्प लिया गया है।
डॉ. सरमा ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि जनता के निरंतर समर्थन से सरकार अपने विकास लक्ष्यों को वास्तविकता में बदलने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग असम के समग्र विकास के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बनेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

