डिमोरिया-रहा-बरखेत्री-कमलपुर मेरे लिए प्रेरणा के स्रोत: मुख्यमंत्री सरमा
| Mar 31, 2026, 10:36 IST
गुवाहाटी, 31 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि डिमोरिया, रहा, बरखेत्री और कमलपुर क्षेत्र उनके लिए केवल विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनके कार्य और सेवा की प्रेरणा के स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कार्यकाल में उनकी सरकार ने दिन-रात एक करके इन क्षेत्रों में विकास की मजबूत नींव रखी है। अब समय आ गया है कि इस नींव को और अधिक सशक्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि रूपांतरण की नई यात्रा के उत्साह के साथ वह शीघ्र ही इन क्षेत्रों के लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और विकास की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय की मुख्यमंत्री आज चुनाव प्रचार करने इन क्षेत्रों में पहुंचने वाले हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

