भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
| Jul 14, 2026, 08:59 IST
गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य की भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से संचालित 'निजुत मोइना' और 'निजुत बाबु' योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उन्होंने बीती रात शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने आज अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोनों योजनाओं का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

