home page

मुख्यमंत्री ने सेमसनसिंग इंग्ती की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 | 
मुख्यमंत्री ने सेमसनसिंग इंग्ती की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 28 फरवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कार्बी समाज के महान नेता सेमसनसिंग इंग्ती की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इंग्ती ने असम के जनजातीय समाज के अधिकार, आत्मसम्मान और पहचान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में सेमसनसिंग इंग्ती को कार्बी आंगलोंग का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे कार्बी समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया और क्षेत्र के लिए नई दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्बी आंगलोंग तथा समूचे पहाड़ी असम के विकास, एकता और स्वाभिमान के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

डॉ. सरमा ने कहा कि इंग्ती के आदर्श, संघर्षशील व्यक्तित्व और समाजसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश