गुवाहाटी में कामरूप महानगर के एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन
| Aug 19, 2026, 17:08 IST
गुवाहाटी, 19 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी के रूपनगर में कामरूप महानगर जिले के एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया।
12,700 वर्गफुट क्षेत्र में 81 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला इस भवन का निर्माण किया गया है। नए परिसर में आबकारी विभाग, आपूर्ति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्व विभाग, कोषागार और ग्रामीण आजीविका समेत 21 से अधिक सरकारी कार्यालय संचालित होंगे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

