मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी नगर सेवा भवन का किया उद्घाटन
| Feb 26, 2026, 16:03 IST
गुवाहाटी, 26 फरवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज राजधानी गुवाहाटी के बेंतकुची में नवनिर्मित गुवाहाटी नगर सेवा भवन का उद्घाटन किया। यह भवन गुवाहाटी नगर निगम का मुख्यालय होगा।
बेंतकुची में निर्मित इस आधुनिक नगर सेवा भवन का उद्देश्य नगर प्रशासन को अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाना है। नए भवन के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के कार्यों में समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भूमि राजस्व में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जमीन का खाजना नहीं बढ़ाया है और इस संबंध में फैल रही अफवाहों को निराधार बताया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

