home page

(अपडेट) पूर्व धारापुर–गाड़ीगांव को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 | 
(अपडेट) पूर्व धारापुर–गाड़ीगांव को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन


गुवाहाटी, 14 अगस्त (हि.स.)। जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अपने कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सबसे पहले गुवाहाटी के गाड़ीगांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व धारापुर और गाड़ीगांव को जोड़ने वाले नवनिर्मित पक्के पुल का उद्घाटन किया।

करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल की लंबाई लगभग 30 मीटर है। यह महत्वपूर्ण संपर्क पुल पूर्व धारापुर क्षेत्र को मुख्य सड़क से सीधे जोड़ता है। पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों के आवागमन की समस्या काफी हद तक कम होने और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के लिए यह पुल विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके माध्यम से पूर्व धारापुर क्षेत्र से मुख्य मार्ग तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

पुल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और उनके साथ मत-विनिमय किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

गाड़ीगांव के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बरुवापाड़ा के नवनिर्मित कलवर्ट का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उनके कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव था बरूवापारा स्थित मां मनसा मंदिर । मुख्यमंत्री मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना और दर्शन की तथा मां मनसा का आशीर्वाद लेने के बाद दिसपुर के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जलुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर विशेष तैयारियां की गई ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर