हीरेन भट्टाचार्य की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने दी श्रद्धांजलि
गुवाहाटी, 04 जुलाई, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को प्रख्यात असमिया कवि हीरेन भट्टाचार्य की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हीरेन भट्टाचार्य ने अपनी सरल, लेकिन गहन संवेदनाओं से परिपूर्ण कविताओं के माध्यम से असमिया साहित्य को नई भाषा, नई संवेदना और नई दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि शब्दों को हृदय की धड़कनों में बदल देने की अद्भुत क्षमता रखने वाले 'हीरुदा' ने आधुनिक असमिया कविता में एक नए युग की शुरुआत की। उनकी रचनाओं की मधुरता, विचार और साहित्यिक विरासत आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत कवि को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

