home page

नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों से मिले मुख्यमंत्री हिमंत, जनसेवा के प्रति जताया विश्वास

 | 
नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों से मिले मुख्यमंत्री हिमंत, जनसेवा के प्रति जताया विश्वास


गुवाहाटी, 11 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भाजपा के नवनिर्वाचित के साथ बैठक की। विधायकों के साथ हुई बैठक को सार्थक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राज्य के विकास के लिए उनका दृढ़ संकल्प अत्यंत प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आज साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि विधायकों के साथ विचार-विमर्श के दौरान उनकी सोच, कार्य के प्रति समर्पण और जनता की सेवा का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाशक्ति, अनुभव और नई सोच के समन्वय से बनी भाजपा विधायक टोली जनसेवा को और अधिक प्रभावी, रचनात्मक तथा जनोन्मुखी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और विकसित असम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश