home page

गिरिराज सिंह को मुख्यमंत्री हिमंत ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 | 
गिरिराज सिंह को मुख्यमंत्री हिमंत ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 08 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गिरिराज सिंह भारत के वस्त्र क्षेत्र को पुनर्जीवित करने, पारंपरिक हथकरघा को बढ़ावा देने तथा स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

डॉ. सरमा ने उनके जन्मदिन के अवसर पर मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव के श्रीचरणों में उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए प्रार्थना की।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश