home page

मुख्यमंत्री सरमा आज से दो दिवसीय विश्वनाथ दौरे पर

 | 
मुख्यमंत्री सरमा आज से दो दिवसीय विश्वनाथ दौरे पर


गुवाहाटी, 13 नवंबर (हि.स.): असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आज से दो दिवसीय दौरे पर बिश्वनाथ जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। वह संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और निर्माण कार्यों की गति के बारे में जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने और विभिन्न परियोजनाओं के समय पर पूरा होने को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश