हेमंत दत्ता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सरमा ने दी श्रद्धांजलि
| Aug 11, 2026, 09:07 IST
गुवाहाटी, 11 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रसिद्ध नाटककार, निर्देशक, अभिनेता और गीतकार हेमंत दत्ता की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि असमिया अभिनय और नाट्य जगत में हेमंत दत्ता द्वारा दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने इस विशेष दिन पर दिवंगत कलाकार को गहरी श्रद्धा के साथ याद किया।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

