तपन गोगोई को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, की औद्योगिक विकास में योगदान की सराहना
| Mar 1, 2026, 10:17 IST
गुवाहाटी, 01 मार्च (हि.स.)। हिमंत बिस्व सरमा ने भाजपा असम प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं असम इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तपन कुमार गोगोई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि गोगोई राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कामाख्या माता एवं महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना की कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार जनसेवा में सक्रिय रह सकें।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

