home page

डीमा हसाओ के सीईएम देबोलाल गार्लोसा को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 | 
डीमा हसाओ के सीईएम देबोलाल गार्लोसा को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 13 मई, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को डीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) देबोलाल गार्लोसा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया शुभकामना संदेश में गार्लोसा को एक समर्पित और ऊर्जावान नेता बताते हुए कहा कि वे डीमा हसाओ के लोगों के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

डॉ. सरमा ने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से श्री गार्लोसा के दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना भी की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश