home page

जापानी यात्रा समाप्त कर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा पहुंचे गुवाहाटी

 | 
जापानी यात्रा समाप्त कर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा पहुंचे गुवाहाटी


गुवाहाटी, 03 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा जापान की यात्रा समाप्त कर आज गुवाहाटी पहुंच गये। सोमवार को असम विधानसभा चुनाव परिणामों के दिन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री जापान से गुवाहाटी लौट आए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा बीती रात दिल्ली में बिताने के बाद आज सुबह गुवाहाटी लौटे आए। दिल्ली से मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्घेरिटा, असम सरकार के मंत्री जयंतमल्ल बरुवा और कार्बी आंगलोंग स्वायत्तशासी परिषद के सीईएम तुलिराम रंगहांग गुवाहाटी पहुंचे हैं। ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान को पूरा करे करने के बाद मुख्यमंत्री जापान गए थे। पश्चिम बंगाल में भाजपा स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री ने भाजपा के लिए जमकर प्रचार किया था।

पार्टी सूत्रों के अनुसार गुवाहाटी में उपस्थित होते ही मुख्यमंत्री आज शाम वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से पार्टी उम्मीदवारों के साथ एक समीक्षा बैठक में भी शामिल होने वाले है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय