home page

उल्फा के हमले की मुख्यमंत्री ने की निंदा, संयुक्त अभियान जारी; चुनाव में 104 सीट जीतने का लक्ष्य

 | 
उल्फा के हमले की मुख्यमंत्री ने की निंदा, संयुक्त अभियान जारी; चुनाव में 104 सीट जीतने का लक्ष्य


गुवाहाटी, 22 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रतिबंधित संगठन उल्फा द्वारा किए गए हालिया हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सेना और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं ताकि उग्रवादियों का पता लगाकर क्षेत्र में शांति बहाल की जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

राजनीतिक मोर्चे पर उन्होंने कहा कि आसन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन 104 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। उन्होंने पार्टी की संभावनाओं को लेकर विश्वास जताया।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि चुनाव प्रचार अभियान मंगलवार से शुरू होगा, जिसके तहत राज्यभर में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश