home page

बटद्रवा थान में प्रवेश के लिए पारंपरिक परिधान अनिवार्य, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

 | 
बटद्रवा थान में प्रवेश के लिए पारंपरिक परिधान अनिवार्य, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान


नगांव (असम), 03 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार प्रातः बटद्रवा थान पहुंचकर श्रीमंत शंकरदेव के आविर्भाव क्षेत्र में प्रवेश को लेकर नए नियमों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब से तीर्थयात्रियों और दर्शनार्थियों को इस पवित्र स्थल में प्रवेश के लिए पारंपरिक वेशभूषा (धोती-कुर्ता) धारण करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य स्थल की गरिमा, आध्यात्मिक वातावरण और सांस्कृतिक परंपराओं को सुरक्षित रखना है।

बटद्रवा थान महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली होने के कारण असम की आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश