home page

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अलीपुरद्वार मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान

 | 
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अलीपुरद्वार मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान


स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अलीपुरद्वार मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान


कोकराझार (असम), 22 सितम्बर (हि.स.)। स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के अलीपुरद्वार मंडल में आज व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छ रेलवे, हरित रेलवे—हमारी साझा जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इस अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ युवाओं, स्वयंसेवकों तथा आम लोगों को भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के स्तर में सुधार करने के साथ यात्रियों और स्थानीय समुदाय के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुखद वातावरण तैयार करना है।

उल्लेखनीय है कि ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को स्वच्छ एवं हरित भारत के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से किया गया था। इसके बाद मंडल में नियमित रूप से विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

अलीपुरद्वार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक देवेंद्र सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक एस. कामेई, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता मानस चक्रवर्ती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन सुबह 8 बजे से आयोजित ‘श्रमदान’ गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

रेलवे प्रशासन ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, यात्रियों और आम नागरिकों से स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा