home page

भारत संकल्प अभियान के तहत फकीराग्राम नगरपालिका ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

 | 
भारत संकल्प अभियान के तहत फकीराग्राम नगरपालिका ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान


भारत संकल्प अभियान के तहत फकीराग्राम नगरपालिका ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान


कोकराझार (असम), 21 सितम्बर (हि.स.)। भारत संकल्प अभियान के अवसर पर फकीराग्राम नगरपालिका के तत्वावधान में सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगरपालिका कार्यालय परिसर के साथ-साथ विभिन्न वार्डों एवं फकीराग्राम के कई क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई।

फकीराग्राम नगरपालिका के उप-नगराध्यक्ष प्रणव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में नगरपालिका के सभी वार्ड पार्षदों, सफाईकर्मियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करने के साथ ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उप-नगराध्यक्ष प्रणव शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल नगरपालिका प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को नियमित रूप से स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा