धिंग में मतदान केंद्र पर झड़प, कतार विवाद को लेकर मारपीट
| Apr 9, 2026, 13:12 IST
नगांव (असम), 09 अप्रैल (हि.स.)। धिंग विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को एक मतदान केंद्र पर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दो दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरभेटी पंचायत के 166 नंबर मतदान केंद्र पर राइजर दल और एआईयूडीएफ के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच विवाद तेजी से बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया।
बताया जा रहा है कि मतदान के लिए कतार में खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया को पुनः सुचारू रूप से शुरू कराया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

