home page

डिब्रूगढ़ के चाउलखोवा में मवेशी चोरों के बीच झड़प, कई घायल

 | 
डिब्रूगढ़ के चाउलखोवा में मवेशी चोरों के बीच झड़प, कई घायल


डिब्रूगढ़ (असम), 11 अप्रैल (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिले के चाउलखोवा इलाके में कथित मवेशी चोरों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प होने की खबर है, जिसमें कई लोग घायल हो गए तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद उस समय बढ़ गया जब एक गुट ने दूसरे गुट पर पेट्रोल बम फेंक दिए। इस अचानक हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। बाद में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। मामले की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश