शिवसागर में सात हजार बांग्लादेशी, निष्कासन पर सांप्रदायिक तनाव की आशंका: शृंखल चालिहा
गुवाहाटी, 02 जुलाई (हि.स.)। वीर लाचित सेना के नेता शृंखल चालिहा ने दावा किया है कि शिवसागर में लगभग सात हजार बांग्लादेशी रह रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक कोई आवाज नहीं उठा रहे हैं। चालिहा ने आज मीडिया से बातचीत बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि बांग्लादेशी स्थानीय लोगों की आजीविका छीन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर विषय पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी चिंता का विषय है।
चालिहा ने कहा कि यदि बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाने की कार्रवाई की जाती है तो क्षेत्र में सांप्रदायिक संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने इसके लिए शिवसागर के विधायक और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
वीर लाचित सेना के नेता ने सरकार से इस मुद्दे पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि, उनके द्वारा किए गए 7,000 बांग्लादेशियों के दावे की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

