home page

रुक्मिणीगांव में अब भी गंभीर बाढ़, सिविल डिफेंस की टीमें राहत कार्य में जुटीं

 | 
रुक्मिणीगांव में अब भी गंभीर बाढ़, सिविल डिफेंस की टीमें राहत कार्य में जुटीं


गुवाहाटी, 24 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों के साथ ही रुक्मिणीगांव क्षेत्र में कृत्रिम बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। कई इलाकों में पानी सीने तक भरा हुआ है, जिससे बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।

बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए सिविल डिफेंस के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। रबर की नावों के जरिए जलमग्न मोहल्लों में पहुंचकर जवान घर-घर जाकर फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गुवाहाटी में गुरुवार की देर शाम को हुई लगातार बरसात के चलते विभिन्न हिस्सों में भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी।आज दूसरे दिन भी कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश