home page

ग्वालपाड़ा के धूपधरा में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पांच गिरफ्तार

 | 

ग्वालपाड़ा (असम), 06 जुलाई, (हि.स.)। असम के ग्वालपाड़ा जिले के धूपधरा क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का विवाह कराए जाने की कोशिश को विफल करते हुए दूल्हे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में दूल्हा, उसका छोटा भाई, नाबालिग लड़की का पिता तथा दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस को बाल विवाह की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवाया गया और सभी आरोपितों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज्य में बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहने की बात अधिकारियों ने दोहराई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश