चिकनाजौला राष्ट्रीय उद्यान की सीमा निर्धारण को लेकर भारत-भूटान सीमा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन
गुवाहाटी, 21 नवंबर (हि.स.)। भारत-भूटान सीमा से सटे चिकनाजौला राष्ट्रीय उद्यान की सीमा निर्धारण प्रक्रिया को लेकर लुंगचुंग में स्थानीय लोगों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। नौ गांवों के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर सीमा निर्धारण के तरीके पर नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों ने आज आरोप लगाया कि ग्रामीणों को बिना जानकारी दिए ही राष्ट्रीय उद्यान की सीमा निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस कदम से स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है। नौ गांवों के निवासियों ने एकजुट होकर सड़क पर विरोध जताते हुए प्रशासन के इस कदम पर सवाल उठाए।
ग्रामीणों का कहना है कि सीमा निर्धारण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में स्थानीय समुदाय को विश्वास में लिया जाना चाहिए था, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। प्रदर्शन के जरिए ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

