home page

डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री ने भाजपा मंडल कार्यालय का किया उद्घाटन

 | 
डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री ने भाजपा मंडल कार्यालय का किया उद्घाटन


डिब्रूगढ़, 06 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में भाजपा के एक मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

नवनिर्मित मंडल कार्यालय पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, बैठकों तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि इससे मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी और संगठन को और मजबूत बनाया जा सकेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही जनसेवा और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सकता है।

पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डिब्रूगढ़ में स्थापित यह नया मंडल कार्यालय क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देगा तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश