home page

असम: कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद ने किया 2026-27 के लिए 1,678.55 करोड़ का बजट पेश

 | 
असम: कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद ने किया 2026-27 के लिए 1,678.55 करोड़ का बजट पेश


गुवाहाटी, 03 अगस्त (हि.स.)। कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) ने सोमवार को वर्ष 2026-27 के लिए 1,678.55 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक विकास को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्य कार्यकारी सदस्य तुलीराम रोंगहांग ने डिफू में आयोजित दो दिवसीय बजट सत्र के दौरान बजट प्रस्तुत किया। विपक्ष रहित सत्र में बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। रोंगहांग ने राज्य सरकार से परिषद के लिए बजटीय आवंटन बढ़ाने की भी मांग की, ताकि क्षेत्र में अधिक विकास परियोजनाएं शुरू की जा सकें।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश