home page

जुबीन गर्ग हत्या मामले में चार्ज फ्रेम पर सुनवाई जारी

 | 
जुबीन गर्ग हत्या मामले में चार्ज फ्रेम पर सुनवाई जारी


गुवाहाटी, 24 अप्रैल (हि.स.)। जुबीन गर्ग हत्या मामले में चार्ज फ्रेम को लेकर शुक्रवार को न्यायालय में सुनवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी, जो मामले के अहम चरण के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले गुरुवार को आरोपित श्यामकानू महंत की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई थी। अदालत ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और 30 अप्रैल को निर्णय सुनाए जाने की तिथि निर्धारित की है।

इसी क्रम में आज एक अन्य आरोपित सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका पर भी न्यायालय में सुनवाई की जाएगी, जिससे मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश