home page

लुरिनज्योति गोगोई की उम्र पर विवाद, चक्रधर गोगोई की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

 | 
लुरिनज्योति गोगोई की उम्र पर विवाद, चक्रधर गोगोई की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी


गुवाहाटी, 26 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार चक्रधर गोगोई ने असम जातीय परिषद (एजेपी) के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई द्वारा नामांकन पत्र में घोषित उम्र में कथित विसंगति का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि उम्र छिपाने का मामला सही पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग चुनावों में लुरिनज्योति गोगोई द्वारा दी गई उम्र की जानकारी में विसंगति पाई गई है। उनके अनुसार, 2021 के असम विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे में उनकी उम्र 43 वर्ष बताई गई थी, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह 45 वर्ष दर्ज की गई।

गोगोई ने आरोप लगाया कि 2026 के चुनाव के लिए दाखिल शपथपत्र में उम्र बढ़ने के बजाय फिर से 43 वर्ष बताई गई है, जिससे जानकारी की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है।

उन्होंने कहा कि यदि यह साबित होता है कि जानबूझकर गलत जानकारी दी गई है, तो मामले को कानून के तहत उठाया जाएगा और उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश