home page

तेजपुर विवि में शास्त्रीय असमिया भाषा अध्ययन के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना को मंजूरी

 | 
तेजपुर विवि में शास्त्रीय असमिया भाषा अध्ययन के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना को मंजूरी


गुवाहाटी, 03 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि तेजपुर विश्वविद्यालय में ‘शास्त्रीय असमिया भाषा अध्ययन के उत्कृष्टता केंद्र’ की स्थापना को मंजूरी मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने के बाद राज्य सरकार ने असम की समृद्ध भाषाई एवं साहित्यिक विरासत के अध्ययन, संरक्षण और विकास के लिए एक विशेष केंद्र स्थापित करने के संबंध में केंद्र सरकार को अवगत कराया था।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र असमिया भाषा पर व्यापक शोध, डिजिटल संरक्षण, पांडुलिपियों और साहित्यिक विरासत के संरक्षण तथा उनके प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। यह पहल असमिया भाषा और साहित्य की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश