बाढ़ प्रभावित धेमाजी के साथ केंद्र और असम सरकार मजबूती से खड़ी : भाजपा
गुवाहाटी, 29 जून (हि.स.)। भाजपा असम प्रदेश ने सोमवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित धेमाजी जिले के लोगों को किसी भी परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है।
भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट प्रियंका तामुली ने जारी बयान में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर राज्य सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा संबंधित विभागों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि मंत्री केशब महंत और सुशांत बरगोहाईं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। सरकार ने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रत्येक परिवार को 1.20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान लगातार चला रही हैं।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

