जोरहाट में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा, केंद्रीय दल ने की उच्चस्तरीय बैठक
| Jul 28, 2026, 13:27 IST
जोरहाट (असम), 28 जुलाई (हि.स.)। असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जोरहाट पहुंचा, जहां जिला आयुक्त कार्यालय में बाढ़ की स्थिति को लेकर करीब एक घंटे तक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में छह सदस्यीय केंद्रीय पर्यवेक्षक दल ने बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान, राहत एवं पुनर्वास कार्यों तथा प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली।
केंद्रीय दल राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जमीनी निरीक्षण कर स्थिति का आकलन कर रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल मंगलवार अपराह्न गोलाघाट के लिए रवाना होगा, जहां वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

