केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
| Jul 27, 2026, 15:03 IST
शिवसागर (असम), 27 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम रामचंद्रुडु के नेतृत्व में छह सदस्यीय केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिवसागर जिला आयुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।
इससे पहले रविवार को टीम ने चराईदेव जिले के महमोरा और सोनारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया तथा स्थानीय प्रशासन से जानकारी ली।
शिवसागर दौरे के बाद केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल आज जोरहाट और गोलाघाट जिलों का भी दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों का निरीक्षण करेगा।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

