home page

गो-तस्करी की कोशिश नाकाम, 23 मवेशी जब्त, चार गिरफ्तार

 | 
गो-तस्करी की कोशिश नाकाम, 23 मवेशी जब्त, चार गिरफ्तार


गुवाहाटी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। असम में गो-तस्करों द्वारा मवेशियों की अवैध ढुलाई के लिए अपनाई गई एक अनोखी तरकीब को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने आलू और मिर्च की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाए जा रहे 23 मवेशियों को बरामद करने के साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गो-तस्करों ने मवेशियों को ट्रक में आलू और मिर्च की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाने की योजना बनाई थी, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

हालांकि, असम पुलिस की सतर्कता के कारण तस्करों की यह कोशिश सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रक को रोका और उसमें से 23 मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान अवैध कारोबार में कथित रूप से शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तस्कर चाहे कितनी भी नई तरकीब अपना लें, असम में कानून की नजरों से बचना आसान नहीं है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश