कोकराझाड़ में 14 मवेशी बरामद, चार लोग हिरासत में
गुवाहाटी, 30 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि कोकराझार जिले में अवैध रूप से मवेशियों की आवाजाही के खिलाफ पुलिस ने देर रात अभियान चलाकर 14 मवेशियों को बरामद किया और चार लोगों को हिरासत में लिया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि गोसाईगांव और बगरीबाड़ी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच के दौरान हिरासत में लिए गए लोग मवेशियों से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और उनके परिवहन के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण भी नहीं दे पाए।
उन्होंने कहा कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध तरीके से मवेशियों के परिवहन के प्रयासों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

