home page

मतदान करें, दूसरों को भी प्रेरित करें – मेरा वोट मेरा अधिकार

 | 
मतदान करें, दूसरों को भी प्रेरित करें – मेरा वोट मेरा अधिकार


गुवाहाटी, 08 अप्रैल (हि.स.)। लोकतंत्र के महापर्व के रूप में माने जाने वाले चुनावों में जनता की इच्छा सर्वोपरि होती है और मताधिकार के माध्यम से ही नागरिक अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा।

भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन से जारी बयान में पार्टी के प्रवक्ता डॉ. देवजीत महंत ने समाज के सभी वर्गों के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने “मतदान करें, दूसरों को भी प्रेरित करें – मेरा वोट मेरा अधिकार” का संकल्प दोहराते हुए प्रत्येक नागरिक से अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, असम में कुल 2,49,54,139 मतदाता 9 अप्रैल को 722 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

राज्य की अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी लोगों से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश