कछार पुलिस ने सात किलो से अधिक संदिग्ध नकली सोना किया जब्त, एक गिरफ्तार
| Jul 10, 2026, 09:15 IST
कछार (असम), 10 जुलाई (हि.स.)। कछार पुलिस ने सिलचर के श्रीकोना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 7 किलो 23 ग्राम वजन के 112 टुकड़े संदिग्ध नकली सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना पर चलाए गए इस अभियान के दौरान आशीष कुमार राय (50) को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से बरामद संदिग्ध नकली सोने को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा आगे की जांच जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

