ढकुआखाना में सनसनीखेज हत्याकांड, व्यवसायी का शव बरामद
| Sep 9, 2026, 10:52 IST
लखीमपुर (असम), 09 सितंबर (हि.स.)। असम के ढकुआखाना में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। व्यवसायी पवन जैन का शव धनंजय साहू नामक व्यक्ति के घर के बाथरूम से बरामद किया गया।
पुलिस ने मामले में धनंजय साहू, उसकी पत्नी और बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

