home page

श्रीभूमि में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर

 | 
श्रीभूमि में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर


श्रीभूमि (असम), 30 जून (हि.स.)। असम के श्रीभूमि जिले में मंगलवार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बुलडोजर अभियान चलाया। शहर के ब्रजेंद्र रोड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माणों को नगरपालिका ने ध्वस्त कर दिया।

बताया गया कि कुछ लोगों ने सरकारी भूमि के साथ-साथ नालों और नालियों पर भी अतिक्रमण कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अभियान के दौरान ऐसे सभी अवैध निर्माणों को हटाया गया।

प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई जिले के अभिभावक मंत्री कौशिक राय के कड़े निर्देश पर की गई। उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश